फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसआई ने पैर से चलने वाली हाथ धोने की मशीन बनाई, जानिए खासियत

Mon, 11 May 2020 11:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हाथ धोने की मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशलन शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) ने पैर से चलने वाली हाथ धोने की मशीन बनाई है। मशीन के नीचे दो लिवर लगे हैं। एक लिवर को पैरा से दबाने पर तरल साबुन निकलता है और दूसरे को दबाने से पानी।
विज्ञापन


एनएसआई के निदेशक डॉ. नरेंद्र मोहन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए ऐसी मशीन की जरूरत थी जिससे हाथ धोने के लिए टोटी न छूनी पड़े। अगला अकादमिक सत्र चालू होने के पहले संस्थान के सभी छात्रावासों में मशीन को लगाया जाएगा।

इसके साथ ही संस्थान इस मशीन को सभी चीनी मिलों, डिस्टलरियों में भी प्रचारित-प्रसारित कर रहा है। यह मशीन और इसकी डिजाइन शुगर इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर संजय चौहान और उनकी टीम ने तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें