लॉकडाउन के चलते वाहनों का लोड कम होने और बीच-बीच में हो रही बारिश की वजह से प्रदेश के प्रमुख शहरों की अपेक्षा कानपुर की हवा काफी अच्छी है। रविवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जो रिपोर्ट जारी की गई है, उसमें कानपुर का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) महज 78 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ जैसे शहरों का एक्यूआई 100 से अधिक रहा। बता दें 100 प्रतिशत तक एक्यूआई सामान्य स्थिति में माना जाता है। जैसे-जैसे इसके ऊपर बढ़ता है, स्थिति खराब होती जाती है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. एसबी फ्रैंकलिन ने बताया कि शहर में भी प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण सड़कों पर बेहिसाब चलने वाले वाहन और गड्ढों से उड़ने वाली धूल है। वाहन चल नहीं रहे, बारिश की वजह धूल भी नहीं उड़ रही है। इससे प्रदूषण का स्तर गिरा है।
केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के अनुसार एक्यूआई
लखनऊ : 106
आगरा : 109
मेरठ : 162
नोएडा : 125
वाराणसी : 230
गाजियाबाद : 100
कानपुर : 78
स्थानीय स्तर पर एक्यूआई
चकेरी में 23, गोल चौराहा 46, नौबस्ता चौराहा 36, बारादेवी 31, विजयनगर 37, आईआईटी तिराहा 120, मोतीझील 68, जरीब चौकी 66, गोल चौराहा 46, टाटमिल 18, सचान चौराहा 82, भैरोघाट 70, फजलगंज 18, घंटाघर 44, फूलबाग नौ, रावतपुर तिराहा 74, अफीम कोठी में 18 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।