फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देख सकेंगे कि आपका वोट सही पड़ा या नहीं

Thu, 19 Oct 2017 03:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
ईवीएम से मत डालने के बाद आप यह देख सकेंगे कि आपका मत आपके मनपसंद प्रत्याशी को ही पड़ा है या नहीं। 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव वीवी पैट (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) लगी ईवीएम से होगा।
विज्ञापन



कानपुरः विधानसभा चुनाव में गोविंद नगर और आर्य नगर में ईवीएम में वीवी पैट लगवाई गई थी। इस कारण इन दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को यह देखने का मौका मिला था कि उन्होंने जिस प्रत्याशी को मत डाला है उसे ही पड़ा है या नहीं। अब लोकसभा चुनाव में सभी बूथों पर लगने वाली ईवीएम में वीवी पैट लगी होगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम न्यायिक डीपी पाल ने बताया कि ईवीएम में वीवी पैट 1300 मत होने पर ही लगती है। इसलिए लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर 1400 के बजाय 1300 मतदाता रहेंगे। पहले जिले में 3344 बूथ थे अब 3537 बूथ हो गए हैं। कुल 193 बूथ बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मत डालने के बाद ईवीएम से एक पर्ची निकलेगी। इस पर यह दिखेगा कि मतदाता ने किसे मत डाला है। सात सेकेंड बाद यह पर्ची नीचे रखे बॉक्स में गिर जाएगी और बॉक्स बंद हो जाएगा। मतदाता को यह पर्ची नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें