फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह... अब ये ऐप बताएगा कहां है आपका वोटिंग बूथ

Fri, 17 Feb 2017 10:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग वोटरों की तकलीफ को दूर करने के लिए एक गजब का एप लेकर आया है। इस एप में इतना कुछ है कि वोटर को वोटिंग से संबंधित जानकारी किसी से पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि बैठे-बिठाए उसे सारी जानकारी मोबाइल पर ही मिल जाएगी।
विज्ञापन


 

मोबाइल पर ऐसे मिलेगी जानकारी

डेमो
इस एप का नाम है 'एम वोटर एप'... एम वोटर ऐप पर वोटर सभी तरह की जानकारी ले सकता है। यह एप मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट (www.ceouttarpradesh.nic.in) से डाउन लोड किया जा सकता है।

 

लोकेशन तलाशने में कैसे करेगा काम

डेमो
यह ऐप आपको आपकी वर्तमान लोकेशन से मतदेय स्थल तक पहुंचने का रास्ता भी बताएगा। यह ऐप एन्ड्राइड मोबाइल पर ही चल सकेगा।
इस ऐप पर मतदाता अपने मतदाता पहचान पत्र की संख्या और मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड कर सकेगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लोगों को एसएमएस के माध्यम से सूचनाएं मिलती रहेंगी।

 
विज्ञापन

और क्या-कया जानकारी मिलेगी बताया है यहां...

डेमो
इस ऐप से वोटर लिस्ट में अपना नाम और विवरण, अपने पहचान पत्र की संख्या, नाम, पिता का नाम या विधानसभा संख्या के आधार पर ढूंढ सकते हैं। इस एप पर मतदाता पर्ची से संबंधित सभी विवरण उपलब्ध रहेंगे। विधानसभा क्षेत्रवार प्रत्याशियों के नामांकन, नाम वापसी और शपथ पत्र के विषय में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें