फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे पास एक कार नहीं, समाजवादियों के पास 200 लग्जरी गाड़ियां: पीएम मोदी

Fri, 17 Feb 2017 12:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जनसभा काे संबाेधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी (फाइल फाेटाे)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के बीच यूपी के कन्नौज की रैली में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव की महंगी और लग्जरी कारों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उनके पास कोई कार नहीं, लेकिन समाजवादियों के पास 200 से ज्यादा मंहगी लग्जरी गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के गढ़ कन्नौज में 5 करोड़ के समाजवादी कार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, “मेरे पास एक भी कार नहीं है, लेकिन ये लोग जो खुद को समाजवादी कहते हैं… अपने पास महंगी और लग्जरी कारें रखते हैं.” दरअसल, बीते दिनों मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक यादव अपनी पसंदीदा और 5 करोड़ की लैंबोर्गिनी कार के लिए सुर्खियों में थे. हालांकि, तब प्रतीक ने अपने बचाव में कहा था कि उन्होंने लोन पर कार ली है और उनके पास पूरे कागज हैं. उनका तर्क था कि वो इनकम टैक्‍स देते हैं, ऐसे में विवाद खड़ा करना ठीक नहीं है.
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कर्ज माफ होगा- मोदी

जनसभा काे संबाेधित करते नरेंद्र माेदी
इसके साथ ही मोदी ने उत्तर प्रदेश को बचाने, बनाने और आगे बढ़ाने का सपना दिखाया और कहा कि इसके लिए बीजेपी ही एकमात्र आशा की किरण है। मोदी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही उनकी पहली मीटिंग में किसानों का क़र्ज़ माफ़ कर दिया जाएगा और ऐसा करवाना उनकी जिम्मेदारी होगी। इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया. मोदी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी में ऐसे नेता हैं जो वोट मांगने आए, उनको इतना मालूम नहीं है कि आलू खेत में होता है या फैक्ट्री में।” नोटबंदी के फैसले का सही बताते हुए मोदी ने कहा कि नोटबंदी के बाद जहां जहां चुनाव हुए भाजपा विजयी हुई, ये दिखता है कि इस देश का गरीब से गरीब इंसान भाजपा से जुड़ गया है। उत्तर प्रदेश की बदहाली का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, “अंग्रेजी में यूपी का मतलब ‘अप’ होता है लेकिन आज यूपी में कहीं अप नज़र नहीं आता सब डाउन नज़र आता है।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें