फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अब जेके मंदिर में भी अमर्यादित कपड़ों में प्रवेश बंद, मॉर्निंग वॉकर्स को भी साफ हिदायत, ये होंगे नियम

Fri, 20 Oct 2023 01:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मंदिर ट्रस्ट की ओर से पूरे प्रांगण में बैनर और बोर्ड लगाकर लोगों को यह जानकारी दी है। सुबह मंदिर प्रांगण में मॉर्निग वॉक करने आने वाले लोगों को भी साफतौर पर हिदायत दे दी गई है कि वह पूरे कपड़े पहनकर ही टहलने के लिए आए, नहीं तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
जेके मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पांडुनगर स्थित जेके मंदिर में भी मर्यादित वस्त्रों के साथ मंदिर में पूजन के लिए लिए अब प्रवेश मिलेगा। श्री राधा कृष्ण टेंपल ट्रस्ट की ओर से यह नियम लागू किया गया है। इसमें अब हाफ पैंट, बरमूडा, फटी जींस, स्कर्ट, क्राप टॉप आदि पहनकर आने पर मंदिर प्रांगण में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित कर दिया गया है।

विज्ञापन

ट्रस्ट प्रबंधन के नरेंद्र बिष्ट ने जानकारी दी कि मंदिर भारतीय संस्कृति और सभ्यता से पहचान करवाने के लिए है। यहां पर भक्त मन की शांति और ईश्वर का पूजन करने के लिए आते हैं। ऐसे में उन्हें शालीनता वाले कपड़ों में आने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर प्रांगण के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी साफ निर्देश दे दिए गए हैं।
यदि कोई फटी जींस, हाफ पैंट या फिर लड़कियां हाफ जींस में आए, तो उन्हें प्रवेश न दिया जाए। साथ ही सुबह मंदिर प्रांगण में मॉर्निग वॉक करने आने वाले लोगों को भी साफतौर पर हिदायत दे दी गई है कि वह पूरे कपड़े पहनकर ही टहलने के लिए आए, नहीं तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट की ओर से पूरे प्रांगण में बैनर और बोर्ड लगाकर लोगों को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अन्य मंदिरों में भी पहले से लागू है ड्रेस कोड
शहर के पनकी हनुमान मंदिर और परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में पहले से ही ड्रेस कोड लागू हैं। आनंदेश्वर मंदिर में ड्रेस कोड का निर्देश सावन के दौरान लागू किया गया था। इसको मंदिर समिति की ओर से सख्त तरह से पालन भी किया जा रहा है। वहां पर भक्तों ने इस ड्रेस कोड का पालन भी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें