नेशनल मेडिकल आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि हर छात्र की उपस्थिति 80 फीसदी होनी चाहिए। मेडिकल कॉलेज के प्रॉक्टर डॉ. यशवंत राव ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम है, उनकी सूची तैयार की जा रही है।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के सौ छात्रों को उपस्थिति कम होने पर नोटिस जारी की गई है। इसमें चेतावनी दी गई है कि छात्रों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। इसके साथ ही उनके अभिभावकों को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
नेशनल मेडिकल आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि हर छात्र की उपस्थिति 80 फीसदी होनी चाहिए। मेडिकल कॉलेज के प्रॉक्टर डॉ. यशवंत राव ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। अभी सौ छात्रों की सूची तैयार हुई है।
उनकी परीक्षा अगले वर्ष होगी लेकिन अभी चेतावनी दे दी गई है कि नियमित कक्षाएं करें। उपस्थिति कम न होने पाए। उन्होंने बताया कि उपस्थिति का मसला एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ ज्यादा है। इसके साथ ही बाकी सभी कक्षाओं की उपस्थिति की स्थिति देखी जा रही है।
विज्ञापन
वहीं बताया जा रहा है कि एमबीबीएस तृतीय वर्ष के करीब 50 छात्रों की उपस्थिति कम है। सूची फाइनल होने पर उन्हें भी नोटिस दी जाएगी। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने सभी विभागों के शिक्षकों से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। जिन उपस्थिति कम होगी,उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। डॉ. काला का कहना है कि छात्रों को कई बार मौखिक चेतावनी दी गई है। अब उन्हें कड़ी कार्रवाई से गुजरना पड़ सकता है।