फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेहमई कांड के आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, सुनवाई में लगातार अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई 

Tue, 10 Aug 2021 01:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

बेहमई कांड की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। सोमवार को कोर्ट में दो आरोपी भीखा व पोसा हाजिर हुए।
विज्ञापन
बेहमई कांड फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में माती स्थित एंटी डकैती कोर्ट में सोमवार को बेहमई कांड की सुनवाई हुई। इसमें एक आरोपी लगातार गैर हाजिर चल रहा है। इससे नाराज कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


अब मामले की सुनवाई 17 अगस्त को होगी। बेहमई कांड की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। सोमवार को कोर्ट में दो आरोपी भीखा व पोसा हाजिर हुए। वहीं तीसरा आरोपी श्यामबाबू इस बार भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ।

इसके पहले चार अगस्त को उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था लेकिन वह इसके बावजूद नहीं आया। इससे नाराज कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। जिला शासकीय अधिवक्ता राजू पोरवाल ने बताया कि एक आरोपी का गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। अब सुनवाई के लिए 17 अगस्त तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें