फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बकरी चोरी कर भाग गए थे चोर, गाड़ी नंबर से पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। पुलिस ने बकरी चोर गिरोह के दो लोगों व दो खरीददारों को गिरफ्तार किया है। चोरी में प्रयुक्त कार व बकरी बरामद की गई है। जबकि गिरोह में शामिल दो अन्य लोग भाग निकले।
विज्ञापन

शिवली से रामपुर जाने वाली सड़क के किनारे रहने वाले जीतू कश्यप के घर के पास बंधी बकरी को चोर सात अगस्त की शाम कार में डालकर भाग गए थे। पशुपालक ने कार का नंबर देख लिया था। उसने चार अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। औनहा चौकी इंचार्ज शशिकांत ने बताया कि रविवार की शाम वह चेकिंग कर रहे थे।
तभी बकरी चोरी में प्रयोग की गई कार आने की सूचना पर उसे रोक लिया गया। पुलिस ने कार से गहिरा निवासी अखिलेश उर्फ गोरेलाल राजपूत व रायपुर निवासी अंकित राजपूत को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने बकरी चोरी में शामिल होना स्वीकार किया। जबकि उनके साथी रायपुर निवासी अमित व पंचमपुरवा निवासी शिवम मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बारनपुर कहिंजरी निवासी अनमोल कुमार व नितिन के पास से चोरी की बकरी बरामद कर ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से अन्य घटनाओं के बाबत पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें