फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हिंदी, अंग्रेजी के शिक्षक नहीं, वैकल्पिक तरीके से हो रही पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चुन्नीगंज राजकीय विद्यालय शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहा है। यहां जीव विज्ञान, अंग्रेजी, कॉमर्स, हिंदी, व्यायाम, कला और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं हैं। इन विषयों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था देखी जा रही है या फिर पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में 600 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य संजय यादव ने बताया कि सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं की कमी से शैक्षणिक व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है। विद्यार्थियों को या तो वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे पढ़ाया जा रहा है या फिर कई विषयों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसका असर विशेष रूप से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। एक शिक्षक कई कक्षाओं और विषयों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। शासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग से पदों पर शीघ्र नियुक्ति किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें