दस्यु सुंदरी (पूर्व डकैत) नीलम गुप्ता बुधवार को जेल से बाहर निकली। जेल से निकलते ही उन्होने निकाय चुनाव में इटावा नगर पालिका सीट से दावेदारी पेश की है।
नगरपालिका चेयरमैन के पद पर चुनाव का लड़ने का किया एलान
नीलम गुप्ता
इटावाः दस्यु सुंदरी नीलम गुप्ता 12 साल बाद जेल से रिहा हुई। जेल से रिहा होने के बाद वो तब चर्चा में आ गई जब उन्होने नगरपालिका के चेयरमैन पद पर चुनाव का लड़ने का एलान कर दिया।
दस्यु सुंदरी (पूर्व डकैत) नीलम गुप्ता बुधवार को जेल से बाहर निकली। 12 साल जेल की सलाखों के पीछे रहने के बाद आज जेल से बाहर निकलीं। नीलम गुप्ता बताती हैं कि अध्यक्ष बनने पर वह महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ और उनके हक के लिए लड़ाई लड़ेंगी। नगर के विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान देंगी।