दो सगे भाइयों और भतीजे ने मिलकर पड़ोस में रहने वाली नाबालिक लड़की को बंधक बनाकर तीन दिन तक अपनी हवस का शिकार बनाया।
शौच के लिए गई थी किशोरी
डेमो पिक
मामला उन्नाव जिले के थाना अचलगंज क्षेत्र के एक गांव का है। शौच के लिए गई किशोरी को दो सगे भाइयों व भतीजे ने बंधक बनाकर तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। लोकलाज से डरे घरवाले 10 दिन तक चुप्पी साधे रहे। इस बीच किशोरी को फिर खींचने का प्रयास किए जाने पर माता-पिता ने लड़की के साथ जाकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दो सगे भाइयों व भतीजे ने किशोरी को बनाया बंधक
डेमो पिक
किशोरी 13 अक्तूबर को शौच के लिए खेत पर गई थी। लौटते समय गांव के ही दो सगे भाइयों व इनके भतीजे ने किशोरी को पकड़ लिया। मुुंह दबाकर अपने घर ले गए और एक कमरे में बंधक बनाकर तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर बेटी के गायब हो जाने पर पिता यह सोचकर चुप्पी साध गया कि शायद किसी के साथ चली गई होगी।
लोकलाज के कारण परिजन रहे चुप
डेमो पिक
लोकलाज के भय से परिजन चुपचाप उसकी खोजबीन करते रहे। युवकों ने तीन दिन बाद किशोरी को छोड़ा तो वह घर पहुंची। परिजनों को आपबीती बताई, पर माता-पिता लोकलाज के भय से चुप्पी साध गए। सोमवार शाम तीनों युवकों में एक ने फिर रास्ते में किशोरी का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो वह भाग गया। किशोरी के बताने पर मंगलवार को माता-पिता ने थाने जाकर तहरीर दी। उपनिरीक्षक ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।