फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रिटायर्ड सीएमओ के घर से 19.50 लाख की चोरी, खिड़की की ग्रिल काटकर घुसे थे चोर, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Sat, 12 Nov 2022 11:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नौबस्ता थाना क्षेत्र के नगर वाई ब्लॉक में चोरों ने रिटायर सीएमओ के घर से 19.50 लाख का माल पार कर दिया। सुबह साढ़े छह बजे जब परिवार उठा, तब चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रिटायर्ड सीएमओ के घर से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। नौबस्ता थाना क्षेत्र के वाई ब्लॉक में चोरों ने शुक्रवार देर रात घर से जेवर और नकदी समेत 19.50 लाख माल पार कर दिया। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन

चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर घटना को अंजाम दिया है। रिटायर्ड सीएमओ जीपी शुक्ला ने बताया कि वो अपनी पत्नी स्नेहलता के साथ मकान में रहते हैं। साथ ही, उनके अन्य भाई राहुल, रमाकांत, ओमप्रकाश और संदीप भी रहते हैं। हम रात करीब 12 बजे सोये थे।
देर रात चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर अलमारी से करीब 15 लाख के जेवर और 4.50 लाख रुपये पार कर दिए। चोरों ने उनके कमरे के आगे वाले हिस्से में लगे दरवाजे की कुंडी भी लगा दी थी। सुबह साढ़ें छह बजे जब वो उठे, तब घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्कवॉड पहुंच गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर टीम पहुंच गई थी और मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें