फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वेटरंस क्रिकेट में बस्ती, उन्नाव और मुजफ्फरनगर समेत नौ जिलों ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित डॉ. गौरहरि सिंहानिया यूपी टी-20 इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में रविवार रात नौ मुकाबले खेले गए। इनमें बस्ती, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, उन्नाव, संभल, हापुड़, इटावा, बांदा और मथुरा की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पीटीसी उन्नाव मैदान पर मेजबान टीम ने छह विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में हरदोई की टीम आठ विकेट पर 86 रन ही बना सकी। इस तरह उन्नाव ने 93 रन से मुकाबला जीत लिया। मऊ के वेदांत क्रिकेट क्लब मैदान पर बस्ती वेटरंस ने चार विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में मऊ की टीम आठ विकेट पर 148 रन ही बना सकी। इस तरह बस्ती ने 92 रन से जीत दर्ज की। शाहजहांपुर के ओसीएफ स्टेडियम में मेजबान टीम 14.2 ओवर में 72 रन पर सिमट गई। पीलीभीत ने 17.3 ओवर में आठ विकेट पर 74 रन बनाकर दो विकेट से मुकाबला जीत लिया।

मुजफ्फरनगर के अल्हावत गेम्स सिटी मैदान पर मेजबान टीम ने चार विकेट पर 244 रन बनाए। जवाब में बिजनाैर की टीम 19.4 ओवर में 168 रन पर आउट हो गई। मुजफ्फरनगर ने 76 रन से जीत हासिल की। वहीं संभल ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में रामपुर की टीम छह विकेट पर 121 रन ही बना सकी। संभल ने 14 रन से मैच जीता।
विज्ञापन


अलीगढ़ के ईडन पार्क मैदान पर हापुड़ ने 174 रन बनाए। जवाब में अलीगढ़ की टीम 18.5 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। हापुड़ ने 38 रन से जीत दर्ज की। इटावा में एटा ने सात विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में इटावा ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 153 रन बनाकर तीन विकेट से जीत हासिल की। महोबा स्टेडियम में मेजबान टीम ने 157 रन बनाए।

बांदा ने 16.1 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। मथुरा के एकता क्रिकेट अकादमी मैदान पर हाथरस ने नौ विकेट पर 117 रन बनाए। जवाब में मथुरा ने 16.3 ओवर में चार विकेट पर 119 रन बनाकर छह विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें