फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत में फंसने पर महिलाएं डायल करें ये नंबर, तुरंत पहुंचेगी पुलिस

Sun, 10 Feb 2019 04:26 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यदि कोई महिला किसी भी परिस्थिति में, कहीं भी, कभी भी परेशानी में है तो 100 नंबर डायल करने पर पुलिस उनके बताए स्थान पर पहुंच जाएगी। इस अभियान को पुलिस ने ऑपरेशन कवच का नाम दिया है। 
विज्ञापन


महिला अपराध बढ़ रहे हैं। छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी हैं। इसलिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत कानपुर में आपरेशन कवच शुरू किया गया है। इसके तहत स्कूल, कालेज हो या रेलवे या बस स्टेशन, घर-आफिस हो, दिन या रात हो, कहीं भी महिलाएं, छात्राएं या युवतियां खुद को असुरक्षित महसूस करें तो फौरन यूपी-100 नंबर डायल करें। कुछ देर बाद यूपी-100 पुलिस वाहन के साथ वहां पहुंच जाएगी। उन्हें अपने वाहन से सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाएगी, या जो भी समस्या होगी, उसे दूर करेगी।

किसी वजह से यूपी-100 पुलिस नहीं पहुंच सकी तो थाना पुलिस इस काम को करेगी। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि आपरेशन कवच की शुरूआत रविवार से की जाएगी। यूपी-100 के प्रत्येक वाहन में दो महिला सिपाहियों की तैनाती की गई है। वाहन में सशस्त्र पुलिस कर्मी (पुरुष) भी रहेगा।  आईजी आलोक सिंह ने आपरेशन कवच योजना तैयार की है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पहले कानपुर नगर में लागू किया गया है। अगर योजना सफल रही तो इसे रेंज और फिर जोन के सभी जिलों में लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें