फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मांगों को लेकर पीएफ विभाग के कर्मचारी करेंगे हड़ताल

Sun, 10 Feb 2019 12:45 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पीएफ विभाग में कार्यभार के आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति की स्वीकृति दी जाए और पूर्व में स्वीकृत पदों पर जल्द नियुक्ति प्रक्रि या शुरू हो। यदि इन मांगों समेत 15 अन्य मांगों पर जल्द सुनवाई न की गई तो पीएफ विभाग के कर्मचारी एक दिन की हड़ताल करेंगे। जल्द ही हड़ताल की तिथि की घोषणा की जाएगी। कानपुर में इससे पहले सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन

ऑल इंडिया ईपीएफ स्टाफ फेडरेशन के राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद सर्वसम्मति से आंदोलन का निर्णय किया गया है। कार्यसमिति की बैठक हाल में देहरादून में हुई थी।

 

इस दौरान केंद्रीय कार्यसमिति के चुनाव कराने पर भी सहमति बनी। तय हुआ कि 29 और 30 मार्च को हैदराबाद में चुनाव कराया जाएगा। इस दौरान आमसभा भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में कैडर पुनर्गठन का लाभ सभी कर्मचारियों-अफसरों को न मिलने पर रोष जताया गया। विभाग में बढ़ते काम और उसके अनुपात में कर्मचारी-अफ सरों के न होने पर भी रोष व्यक्त किया गया।   

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें