फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू कानपुर सिटी: 76 करोड़ से बिछेगा सड़कों का जाल, रेरा से झंडी मिलते ही लाॅन्च होगी योजना, ये होंगी सुविधाएं

Tue, 14 Apr 2026 03:56 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: न्यू कानपुर सिटी योजना में 76 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण शुरू होने जा रहा है। रेरा से स्वीकृति मिलने के बाद केडीए इस 28 साल पुरानी महत्वाकांक्षी योजना को जल्द लांच करेगा। केडीए के मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह ने बताया कि सड़कों का निर्माण जल्द शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
न्यू कानपुर सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू कानपुर सिटी योजना में 76 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। मुख्य सड़क 45 मीटर चौड़ी होगी जबकि अन्य सड़कें 30, 27 और 24 मीटर चौड़ी बनाई जाएंगी। सीवरलाइन, पाइपलाइन, नाला निर्माण और यूटिलिटी डक्ट का कार्य शुरू हो गया है। रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) से स्वीकृति मिलते ही योजना लॉन्च करने की तैयारी है।

विज्ञापन

केडीए ने 28 साल पहले कल्याणपुर सिंहपुर रोड और मैनावती मार्ग के बीच इस योजना का खाका खींचा था। तब करीब 55 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत हुई थी। जमीन अधिग्रहण का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। अन्य अड़चनों के कारण योजना ठंडे बस्ते में पड़ गई थी। ढाई साल पहले इसे फिर से शुरू करने की तैयारियां तेज की गईं।

मास्टर प्लान सड़क के लिए 19 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत
अब केडीए ने काश्तकारों से ढाई सौ करोड़ रुपये से अधिक की जमीन खरीदी है। पिछले महीने 70 करोड़ रुपये से सीवर लाइन, पाइपलाइन, भूमिगत विद्युत केबल के लिए यूटिलिटी डक्ट और नाला निर्माण शुरू हुआ।  शासन ने 30 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान सड़क के लिए 19 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। 45, 27 और 24 मीटर चौड़ी सड़कें केडीए अपने धन से बनवाएगा।

कानपुर के विकास को मिलेगी गति
उनकी अनुमानित लागत 47 करोड़ रुपये है। इस तरह शासन के धन और प्राधिकरण निधि से बनने वाली सड़कों के लिए दो अलग-अलग टेंडर तैयार किए गए हैं। केडीए के अधिकारियों के अनुसार, इस योजना से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। इससे कानपुर के विकास को गति मिलेगी। रेरा में भी स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

न्यू कानपुर सिटी योजना में सड़कों के निर्माण की तैयारी की जा रही है। ठेकेदार ने सीवर लाइन, पाइपलाइन, नाला, यूटिलिटी डक्ट आदि विकास कार्य शुरू कर दिए हैं। रेरा से योजना को जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। ऐसा होते ही योजना लाॅन्च कर दी जाएगी।  -मदन सिंह गर्ब्याल, उपाध्यक्ष, केडीए
विज्ञापन

यह है सड़कों का रूप
  • 45 मीटर चौड़ी सड़क: ये मुख्य धमनी के रूप में कार्य करेंगी, जो बड़े यातायात भार को संभालने में सक्षम होंगी।
  • 30 मीटर चौड़ी सड़कें: ये प्रमुख सड़कों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी होंगी, जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगी।
  • 27 मीटर और 24 मीटर चौड़ी सड़कें: ये स्थानीय सड़कों का जाल बुनेंगी, जिससे विभिन्न आवासीय क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें