फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू कानपुर सिटी: 40 से 42 हजार रुपये गज में मिलेंगे प्लाॅट, CM योगी करेंगे लांचिंग, उपलब्ध होंगी ये सुविधाएं

Tue, 03 Nov 2026 10:19 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केडीए की बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी आवासीय योजना के पहले फेज को यूपी-रेरा से हरी झंडी मिलने के बाद लांचिंग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मैनावती मार्ग, सिंहपुर और कल्याणपुर के बीच 450 एकड़ में प्रस्तावित इस योजना में लोग 40 से 42 हजार रुपये प्रति गज की दर से ई-ऑक्शन के माध्यम से प्लॉट खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
न्यू कानपुर सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू कानपुर सिटी में शहरवासी 40 से 42 हजार रुपये गज में प्लॉट खरीद सकेंगे। कानपुर विकास प्राधिकरण की इस बहुप्रतिष्ठित आवासीय योजना को लांच करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर आएंगे। केडीए के अधिकारी सीएम से समय मांग रहे हैं। मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिंहपुर से कल्याणपुर के बीच न्यू कानपुर सिटी बसाने की कवायद साल 1996 में शुरू हुई थी।

विज्ञापन

योजना बेरी अकबरपुर कछार, गंगपुर चकबदा, सिंहपुर कछार, हिंदूपुर और संभरपुर गांवों की जमीन पर विकसित की जा रही है। करीब 450 एकड़ में प्रस्तावित इस योजना को जमीन अधिग्रहण और मुआवजे के विवादों ने लंबे समय तक उलझाए रखा। किसानों के विरोध की वजह से मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। इस दौरान कई केडीए उपाध्यक्ष बदले, लेकिन योजना लांच नहीं हो सकी।

Trending Videos

ई-ऑक्शन के जरिये ले सकेंगे प्लॉट
अब करीब 70 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण पूरा होने के बाद रेरा ने पहले फेज को हरी झंडी दी है। केडीए अधिकारी इस योजना के पहले फेज को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। अभी से ही लोग बड़ी संख्या में प्लॉट की कीमतों, साइज व अन्य जरूरी जानकारियां पूछने केडीए पहुंच रहे हैं। अधिकारियों की मानें, तो योजना में लोग ई-ऑक्शन के जरिये प्लॉट ले सकेंगे। जैसे ही सीएम योगी का समय मिलेगा, लांचिंग की तिथि फाइनल कर दी जाएगी।

55.59 एकड़ में बसेगा पहला फेज
यूपी रेरा ने फिलहाल 55.59 एकड़ में योजना विकसित करने की मंजूरी दी है। इसमें कुल 597 आवासीय प्लॉट होंगे। सबसे ज्यादा 269 प्लॉट 162 वर्गमीटर के होंगे जबकि 255 प्लॉट 90 वर्गमीटर के रखे गए हैं। इसके अलावा, निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के लिए 47.50 वर्गमीटर के 50 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 36 वर्गमीटर के 23 प्लॉट रहेंगे।

पार्क से लेकर बाजार तक की सुविधाएं
न्यू कानपुर सिटी को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने की तैयारी है। पहले फेज में 12.95 एकड़ ग्रीन एरिया, 21.77 एकड़ आवासीय क्षेत्र और 11.57 एकड़ सामुदायिक सुविधाओं के लिए जमीन निर्धारित की गई है। वहीं, 0.57 एकड़ में दुकानें और डिपार्टमेंटल स्टोर जैसी व्यावसायिक सुविधाएं होंगी। सड़कों के लिए 8.74 एकड़ जमीन रखी गई है। जलापूर्ति, सीवरेज सिस्टम और पुलिस थाने समेत अन्य सुविधाओं के लिए भी जमीन का प्रावधान किया गया है। केडीए यहां 75 करोड़ रुपये से विकास कार्य शुरू करा चुका है।
विज्ञापन

योजना के पहले फेज की लॉन्चिंग की तैयारियां लगभग पूरी हैं। योजना की मांग अधिक है, ऐसे में कोशिश कर रहे हैं कि प्लॉट के रेट ज्यादा न रहें, ताकि लोग यहां जमीन खरीद सकें। इसमें 40 से 42 हजार रुपये गज के बीच लोग प्लॉट लोग ले सकेंगे।  -अभय कुमार पांडेय, केडीए सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें