फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 50 मीटर दूर हाथ-पैर, सिर और धड़ का पता नहीं, परिजन सोते रहे, मेडिकल कॉलेज के नवजात का शव ले गए कुत्ते

Tue, 03 Nov 2026 10:03 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

बांदा मेडिकल कॉलेज से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां परिजन सोते रहे और नवजात के शव को कुत्ते ओटी हॉल से ले गए। 50 मीटर दूर नवजात के हाथ-पैर मिले हैं। सिर और धड़ का पता नहीं चला है। सीसीटीवी में कुत्ते शव नोंचते दिखाई दिए हैं। विभागाध्यक्ष से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के ओटी ब्लॉक के हॉल से मृत नवजात को आवारा कुत्ते ले गए और उसे नोंच डाला। मासूम के हाथ और पैर करीब 50 मीटर की दूर पड़े मिले। परिजन नवजात के शव के पास ही सो रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में कुत्ते मृत नवजात को नोंचते हुए लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने इसे सुरक्षा में चूक मानते हुए तीन गार्डों की सेवा समाप्त करने को पत्र लिखा है। वहीं विभागाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। गिरवां के बड़ोखर खुर्द निवासी गनेश ने बताया कि रविवार रात लगभग 11:30 बजे पत्नी गुड़िया को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर आए। 

एंबुलेंस में ही बच्चे का जन्म हो गया था। गुड़िया को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. सुशील ने रात करीब 12:30 बजे उन्हें मृत नवजात सौंपा। उन्होंने शिशु का शव भाभी ऊषा को दे दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

नवजात का शव उठा ले गए कुत्ते
रात होने के कारण ओटी ब्लॉक के हॉल में बेंच पर गनेश और फर्श पर ऊषा नवजात के शव को लेकर लेट गई। दोनों को नींद आ गई। इस बीच परिसर में घूम रहे कुत्ते नवजात का शव उठा ले गए।

 

शव के अवशेष केन नदी में प्रवाहित किए
करीब तीन बजे गनेश की नींद खुलने पर उन्हें शव गायब मिला। उन्होंने ऊषा को जगाया और उसकी तलाश की। हॉल से करीब 50 मीटर दूर कॉरिडोर में नवजात के दोनों हाथ और दोनों पैर पड़े थे। सिर और धड़ का कुछ पता नहीं चला। घटना से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। गनेश ने सुबह करीब सात बजे शव के अवशेष केन नदी में प्रवाहित कर दिए।

मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज किए। प्राचार्य ने स्त्री एवं प्रसूति रोग की विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी से स्पष्टीकरण मांगा है। बांदा शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि परिजन ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है, जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

प्रसूता ने मृत शिशु को जन्म दिया था। परिजन शव लेकर ओटी ब्लॉक के हॉल में रुके थे। रात में कुत्तों ने घटना अंजाम दी। सीसीटीवी फुटेज मिला है। तीनों गाडों की सेवा समाप्ति के लिए पत्र लिखा गया है। -डॉ. सुनील कौशल, प्राचार्य रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें