एक नवंबर से कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से हैदराबाद, बंगलूरू और मुंबई की फ्लाइटों की शुरुआत केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। स्पाइसजेट की दिल्ली, मुंबई और कोलकाता की फ्लाइटें पहले से चकेरी एयरपोर्ट से संचालित हो रही हैं।
ऐसे में अब छह शहरों की फ्लाइटों का संचालन कानपुर से होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री के आने की सूचना एयरपोर्ट अथॉरिटी को दे दी है। इस संबंध में सोमवार को अथॉरिटी के अधिकारी वरिष्ठ अफसरों से दौरे को लेकर वर्चुअल बैठक भी करेंगे। पहले दिन फ्लाइटें स्पेशल बनकर उड़ेंगी ताकि एक घंटे के भीतर तीनों फ्लाइटों को हरी झंडी दिखाई जा सके। ये सभी फ्लाइटें 180 सीटर होंगी।
तीनों फ्लाइटों की सीटें खाली, टिकट बुकिंग शुरू
कानपुर से एक नवंबर से हैदराबाद, बंगलूरू और मुंबई की शुरू हो रही इंडिगो की तीनों फ्लाइटों में अभी सीटें खाली हैं। इनकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। बंगलूरू, मुंबई दो तो हैदराबाद सवा दो घंटे में पहुंचेंगी।
ये है शेड्यूल
हैदराबाद की फ्लाइट कानपुर आएगी सुबह 11:30 बजे
कानपुर से हैदराबाद को उड़ान भरेगी दोपहर 12:00 बजे
मुंबई से कानपुर आएगी फ्लाइट दोपहर 03 बजे
कानपुर से मुंबई को उड़ेगी दोपहर 03:30 बजे
बंगलूरू से फ्लाइट आएगी शाम 04 बजे
बंगलूरू को चकेरी से उड़ान भरेगी शाम 04:30 बजे