फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नेपाल की टीम ने स्पिनिंग हुक किक से आगरा को हराया

Sun, 01 Nov 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में रूरा रोड स्थित प्रेम वाटिका गेस्ट हाउस में शनिवार को दो दिवसीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। पहले दिन के खेल में नेपाल व आगरा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। अपने-अपने मूव की बदौलत दोनों टीम के खिलाड़ी फाइट करते हैं, लेकिन नेपाल ने मौका पाकर एक ही स्पिनिंग हुक किक की बदौलत विरोधी को परास्त कर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने फीता कर खेल का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजनों ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। साथ ही मित्र देश नेपाल के साथ आपसी सहयोग की भावना जागृत होती है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बालिकाओं को इस तरह के खेलों में जरूर प्रतिभाग करना चाहिए।
इससे वह आत्मरक्षा के गुर सीखकर खुद के साथ जरूरत पड़ने पर दूसरों की भी सहायता कर सकेंगी। विशिष्ट अतिथि श्याम ओमर ने कहा कि खेल आत्मीयता का संवर्धन करते हैं इसमें ईश्वर का वास है। सुपर मार्शल आर्ट कराटे एवं सेवा संस्थान की अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा की आयोजक शीतल पाल ने बताया कि पहले दिन कानपुर देहात, आगरा, नेपाल व दिल्ली के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

इसमें नेपाल की टीम ने पहला व आगरा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। अब एक नंबर को होने वाले दूसरे दिन के खेल में फाइनल मुकाबला होगा, जिसमें विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। संचालन शिक्षक नवीन कुमार दीक्षित ने किया। ब्राइट एंजल्स के डायरेक्टर डॉ. बलवीर सिंह, सीओ संजय कुमार सिंह, कोच साजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें