फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रन कम वॉक फॉर यूनिटी में दादी से लेकर पोती ने थामी एकता की डोर

Sun, 01 Nov 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए दादी से लेकर पोती ने एकता की डोर थामकर भारतीय परिधान में रन कम वॉक फॉर यूनिटी में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

साथ ही राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तीकरण, पारिवारिक सहभागिता तथा समाज में सकारात्मक संवाद का संकल्प लिया।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार शाम को एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में रन कम वॉक फॉर यूनिटी का आयोजन किया।
इसमें एसपी, अधिकारियों, महिला उद्यमी, गृहिणियों ने भारतीय परिधान साड़ी में पुलिस लाइन से ईको पार्क तक दौड़ व वॉक रेस में प्रतिभाग किया। इसके बाद शक्ति चेन का निर्माण कर नारी शक्ति, आपसी सहयोग, सामाजिक एकता और महिला सशक्तीकरण का सशक्त होने का संदेश दिया।
विज्ञापन

वामा सारथी के तत्वावधान में मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम ने पुलिस परिवार की महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज में महिला स्वास्थ्य, सक्रिय जीवनशैली, पारिवारिक सौहार्द, आपसी विश्वास एवं सामाजिक सहभागिता का सकारात्मक संदेश दिया।
पारंपरिक साड़ी में महिलाओं की सामूहिक सहभागिता ने भारतीय संस्कृति एवं आधुनिक महिला सशक्तीकरण के सुंदर समन्वय को प्रदर्शित किया।
एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कहा कि जब महिलाएं एकजुट होकर आगे बढ़ती हैं, तो वे न केवल अपने परिवार एवं समाज को सशक्त बनाती हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह तब ही संभव है जब दादी से लेकर पोती के बीच एकता हो। इससे न सिर्फ परिवार सबल होता है बल्कि समाज व राष्ट्र भी मजबूत होता है। इस मौके पर सिकंदरा एसडीएम रिदम आनंद, वामा सारथी की अध्यक्ष अर्चना सिरोही, अधिकारियों, कर्मचारियों की पत्नी, उद्यमी, गृहिणियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें