फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result: पहले ही प्रयास में राजमिस्त्री के बेटे ने नीट की परीक्षा में पाई सफलता, हासिल किए 557 अंक

Wed, 14 Jun 2023 06:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

NEET UG Result 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। यूपी के महोबा जिला निवासी राजमिस्त्री के बेटे हेमंत अहिरवार ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। हेमंत ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की है।
विज्ञापन
छात्र हेमंत अहिरवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कस्बा श्रीनगर के राजमिस्त्री के बेटे ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। अब वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनेगा। सफलता के बाद घर में बधाई देने वालों का तांता लगा है। मोहल्ला बांसपहाड़िया निवासी राजमिस्त्री रविंद्र अहिरवार के पुत्र हेमंत अहिरवार ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की। नीट परीक्षा में उसने 720 में से 557 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


ऑल इंडिया में 55,553 रैंक प्राप्त की। एससी श्रेणी में 1,555 रैंक रही। हेमंत अहिरवार ने प्रारंभिक शिक्षा कस्बे के विवेकानंद पब्लिक स्कूल प्राप्त की। इसके बाद उसी विद्यालय में तैयारी करके नवोदय विद्यालय महोबा में कक्षा छठवीं में प्रवेश लिया। यहां हाईस्कूल की परीक्षा में 93 फीसदी अंक प्राप्त किए जबकि वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 फीसदी अंक प्राप्त किए। इसके बाद कानपुर में रहकर नीट की परीक्षा की तैयारी की और पहले ही प्रयास में उसने एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा पास की। हेमंत इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, पिता रविंद्र कुमार, माता रामसखी और चाचा जगदीश अहिरवार को दे रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें