किरायेदारों ने सबकुछ सही-सही बता दिया
परिवार के लोग मिले, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं थी कि सुनील कहां है। पुलिस ने घर की पूरी तलाशी ली, लेकिन आरोपी और दस्तावेजों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं संजीव दीक्षित का कहना है कि हमारे पुराने मकान में कुछ लोगों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस आई थी। किरायेदारों से पूछा गया, तो उन लोगों ने सबकुछ सही-सही बता दिया। पुलिस की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। जहां बुलाया जाएगा, वहां जाकर सवालों के जवाब देंगे।
दोनों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस देगी पुलिस
पुलिस के मुताबिक इन दोनों के बारे में जानकारी मिली है कि अवनीश दीक्षित को फंडिंग करने के अलावा यह लोग उसके करीबी भी थे। इन दोनों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस दिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के मुताबिक ऐसी सूचना मिली है कि अवनीश की विदेश यात्रा की फंडिंग भी इन्हीं लोगों ने की थी। इन सभी मुद्दों पर इनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
जो फोटो वायरल हुई, वह भी इन्हीं के फार्म हाउस की
पुलिस के मुताबिक अवनीश दीक्षित और अन्य की असलहों के साथ जो फोटो वायरल हुई थी। वह भी इन्हीं के फार्म हाउस की थी। अब तक की जांच में पता चला है कि अवनीश या उसकी पत्नी के नाम पर कोई शस्त्र लाइसेंस नहीं है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि असलहा किसका था और अवनीश के पास क्या कर रहा था, फार्म हाउस में असलहों का प्रदर्शन क्यों किया जा रहा था, इन सभी मुद्दों पर इनके बयान दर्ज किए जाएंगे तो इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी।