हरदोईः जनपद के कद्दावर नेता कई बार प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल शनिवार को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में नजर नहीं आए। नरेश अग्रवाल के भाजपा में शामिल होने के बाद शनिवार को पहली बार आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रमों में नरेश अग्रवाल की गैरहाजिरी खटकती रही।
इसको लेकर चर्चाओं का दौर तेज रहा। नरेश अग्रवाल के पुत्र सदर विधायक नितिन अग्रवाल सभी कार्यक्रमों में न सिर्फ मौजूद रहे, बल्कि सक्रिय भी नजर आए। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें खासी तरजीह दी। हरदोई जिले की राजनीति में नरेश का काफी रसूख रहा है। नरेश की अनुपस्थिति कई सवाल खड़े कर रही है।