फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सर मशीन से टकराई वैन, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। शुक्रवार की देररात रसूलाबाद रोड पर मिक्सर मशीन बांधकर जा रहे ट्रैक्टर से एक मारुति वैन टकरा गई। इससे एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद वैन में बैठे युवक को पुलिस कोतवाली ले आई। शनिवार की दोपहर युवक के परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। युवक के परिजनों ने पुलिस हिरासत में इलाज न मिलने से मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिवली-रसूलाबाद रोड पर देररात भेवान शहतावनपुरवा गांव के निकट मिक्सर बांध कर जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से एक वैन ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर सवार संदीप कुमार, जगमोहन व जगराम घायल हो गए। घायलों को परिजन मंधना के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। वहीं वैन में सवारी के रूप में बैठे मंगलपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव के बृजेश सिंह (48) पुत्र तेज सिंह को गांव वालों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस की सूचना शनिवार की दोपहर बृजेश के चाचा वीरेंद्र सिंह थाने पहुंचे।
पुलिस ने ब्रजेश को चाचा के साथ सीएचसी भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई। वीरेंद्र ने समय से इलाज न मिलने पर भतीजे की मौत होने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात में ही ब्रजेश सिंह को अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। ब्रजेश के अधिक नशे में होने से उसे फिर से थाने ले आए थे। शनिवार को उसे चाचा के साथ इलाज के लिए भेजा गया था, जहां सीएचसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें