फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर देहात में नंदी के दूध पीने की अफवाह, वीडियो वायरल

Sun, 06 Mar 2022 04:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात के मंदिर में नंदी के दूध पीने का वीडियो वायरल हो रहा है। मंदिर में नंदी को दूध पिलाने के लिए लोग दूर दूर से मंदिर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
नंदी को दूध पिलाते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में सिकंदरा के साखिन बुजुर्ग में शिव मंदिर में नंदी के दूध पीने का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। रविवार को दूसरे दिन भी महिलाएं यहां जुटी रहीं। बच्चों ने चम्मच से नंदी को दूध पिलाया।
विज्ञापन


यह सिलसिला दो दिन से चल रहा है। भीड़ के मद्देनजर पुलिस भी पहुंची और लोगों को समझाया। हालाकि महिलाएं यहां भजन कीर्तन कर रहीं हैं। साखिन बुजुर्ग डेरा की गीता देवी, लौंगश्री,सावित्री देवी ने बताया हमारे परिवार के लोग मध्य प्रदेश में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं। उन्हीं लोगों ने फोन पर जानकारी दी कि भगवान शंकर के मंदिर मे विराजमान नंदी दूध और पानी पी रहे तभी हम लोगों ने पिलाया। नंदी के दूध पीने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें