फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरी से नई दिल्ली जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस हादसे से बची, टूटी मिली स्लीपर कोच की स्प्रिंग

Mon, 02 Mar 2020 10:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
पुरी से नई दिल्ली जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस रविवार को रेलवे कर्मचारियों की सतर्र्कता के चलते हादसे से बच गई। ट्रेन के स्लीपर कोच के पहिए के पास लगी स्प्र्रिंग टूटी मिली। सूचना पर कोच तो नहीं बदला गया लेकिन स्पीड कॉशन देकर ट्रेन रवाना हुई। 
विज्ञापन


नंदन कानन एक्सप्रेस दोपहर एक बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रही थी। तभी मैकेनिकल विभाग के रोलिंग स्टॉक कर्मचारियों की निगाह ट्रेन के स्लीपर कोच एस-7 के पहिए पर गई, जिसकी स्प्रिंग टूटी थी।

इसकी सूचना पर मरम्मत के लिए टीम पहुंची लेकिन कोच की अनुपलब्धता की वजह से ट्रेन रवाना कर दी गई। चालक को ट्रेन की स्पीड 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा न करने का मेमो दिया गया। ट्रेन दोपहर 1:50 बजे रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें