फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nand Gopal Nandi: विपक्षियों पर कसा तंज, बोले- गुंडे माफियाओं को चुनाव में करारा जवाब देगी जनता

Sat, 06 May 2023 03:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur Nikay Chunav: कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीनिवास बुधौलिया के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुंडे-माफियाओं को चुनाव में जनता करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते केबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुंडे-माफिया व्यापारियों को डराते थे। भाजपा सरकार ने भयमुक्त वातावरण बनाने का काम किया। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आपराधिक छवि वाले ताल ठोक रहे हैं। उन्हें करारा जवाब देना, जनता की जिम्मेदारी है। मंच से नगर पालिका राठ से भाजपा प्रत्याशी श्रीनिवास बुधौलिया के लिए वोट मांगे।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार के उद्योग विकास, निर्यात प्रोत्साहन एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने रामलीला मैदान में जनसभा के दौरान उपरोक्त बातें कहीं। वह भाजपा प्रत्याशी श्रीनिवास बुधौलिया उर्फ बबलू महाराज के समर्थन में जनसभा करने आए।
जनसभा से पहले स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा अन्य पार्टियां जाति व धर्म विशेष के लिए काम करतीं हैं। जबकि भाजपा सरकार ने सर्व समाज के लिए काम किया है। मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट दी।

विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ गुंडे-माफिया लड़ रहे हैं चुनाव
अब जो जैसा करता है, उसे उसकी भाषा में जवाब दिया जाता है। भाजपा प्रत्याशी श्रीनिवास बुधौलिया के खिलाफ गुंडे व माफिया चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा हमारी सरकार माफियाओं को नेस्तनाबूत करने का काम कर रही है। जनता भी अपनी वोट की चोट से इन्हें सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

योगी-मोदी को मजबूत करना होगा
राज्य मंत्री मन्नूलाल कोरी ने कहा योगी-मोदी को मजबूत करने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाना होगा। सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा निकाय चुनाव से योगी सरकार की लोकप्रियता साबित होगी। विधायक मनीषा अनुरागी, जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें