फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर हादसा: लोडर ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत, तेरहवीं के कार्ड बांटकर लौट रहे थे दोनों

Fri, 05 May 2023 08:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur Accident: थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में तेरहवीं के कार्ड बांटकर वापस लौट रहे दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हमीरपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। मां की तेरहवीं के कार्ड बांटकर दोनों लौट रहे थे। इस दौरान बांदा रोड पर तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को एम्बुलेंस से पीएचसी लाया गया।

विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। प्रत्सक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर बहुत जोरदार थी। दोनों बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। वहीं, अचानक हुई इस घटना से परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के पत्योरा ग्राम पंचायत के मजरा मलिहाताला निवासी रामप्रकाश अनुरागी की पत्नी रानी देवी की मौत 26 अप्रैल को हो गई थी। उनका तेरहवीं संस्कार आठ मई को होना है। तेरहवीं संस्कार के कार्ड बांटने के लिए शुक्रवार को उनका पुत्र अनिल अनुरागी (29) अपने दोस्त रमाकांत साहू (28) के साथ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक की मौके पर हुई मौत, दूसरे ने पीएचसी में तोड़ा दम
कार्ड बांटने के बाद जब वापस गांव लौट रहे थे। तभी बांदा रोड पर पारा मोड़ पर सामने से आ रही लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त को घायल अवस्था में पीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें