फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नायब तहसीलदार का बुलडोजर के साथ फोटो हो रहा वायरल, लिखा- यह हम हैं, यह हमारी कार है और हम पार्टी कर रहे हैं...

Fri, 22 Apr 2022 12:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

कुरारा थानाक्षेत्र के पतारा गांव में रहने वाले गैंगस्टर रोहित यादव के द्वारा ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन पर किए गए कब्जे को पुलिस और प्रशासन ने बुलडोजर से जमींदोज किया था। इस अभियान में नायब तहसीलदार रमेश सचान भी मौजूद थे। जिन्होंने बुलडोजर से इस कार्रवाई को अपने मोबाइल में कैद कर अपने सोशल मीडिया एकाउंट में अपनी फोटो को अपलोड कर स्टेटस डाला था।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार का बुलडोजर के साथ फोटो हो रहा वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में तैनात नायब तहसीलदार (मजिस्ट्रेट) रमेश सचान ने सोशल मीडिया के स्टेटस में अपना और बुलडोजर का फोटो लगाकर लिखा- यह हम हैं, यह हमारी कार है और हम पार्टी कर रहे हैं। नायाब तहसीलदार रमेश सचान का यह स्टेटस जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस स्टेटस को लेकर चुटकियां ले रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को कुरारा थानाक्षेत्र के पतारा गांव में रहने वाले गैंगस्टर रोहित यादव के द्वारा ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन पर किए गए कब्जे को पुलिस और प्रशासन ने बुलडोजर से जमींदोज किया था। इस अभियान में नायब तहसीलदार रमेश सचान भी मौजूद थे।

जिन्होंने बुलडोजर से इस कार्रवाई को अपने मोबाइल में कैद कर अपने सोशल मीडिया एकाउंट में अपनी फोटो को अपलोड कर स्टेटस डाला था। जो चर्चा का विषय बन गया है। नायब तहसीलदार रमेश सचान से बात करनी चाही तो उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में होने की बात कहते हुए बाद में बात करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें