फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माई सिटी एप की लॉन्चिंग के 3 दिन के अंदर तमाम लोगों ने इसे किया डाउनलोड, अब हर कोई बना रिपोर्टर

Fri, 23 Jun 2017 08:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
माई सिटी कानपुर एप
सिटी वॉल में पब्लिक की ओर से शिकायतें फोटो के साथ डायरेक्ट अमर उजाला को भेजी जा रहीं
माई सिटी एप हर किसी के लिए कितना फायदेमंद है इसके उदाहरण साफ नजर आने लगे हैं। कानपुर में अमर उजाला माई सिटी एप की लॉन्चिंग के तीन दिन के अंदर तमाम लोगों ने इसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर लिया है। माई सिटी एप की सिटी वॉल में पब्लिक की ओर से उनकी शिकायतें खुद फोटो के साथ डायरेक्ट अमर उजाला को भेजी जा रही हैं। 22 जून गुरुवार को आलोक कुमार ने हैंडपंपों और विद्युत पोल की खराब हालत की फोटो खींचकर सिटी वॉल पर अपलोड की। इस फोटो के साथ सूचना देते हुए आलोक ने सीएम योगी से मांग की है कि इस तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
  आगे की स्लाइड में देखें, पब्लिक ने क्या-क्या भेजा....  
विज्ञापन

2 of 8
माई सिटी कानपुर एप की सिटी वॉल पर आई शिकायत
विद्युत पोल ओर सरकारी हैंडपंप जर्जर 
आलोक ने सिटी वॉल में लिखा कि-हमारे गांव मन्निपुरवा, कैंधा कानपुर में एक विद्युत पोल ओर सरकारी हैंडपंप की हालत बहुत जर्जर हो गई है। पोल कभी भी गिर सकता है। जेई से शिकायत की गई तो कोई सुनवाई ही नहीं हुई। 
 
विज्ञापन

3 of 8
डेमो पिक
बीच रोड में मेनहोल खुले
नितेश साहू ने सिटी वॉल पर समस्या की फोटो अपलोड करते हुए लिखा कि जाजमऊ शीतला बाजार में बीच रोड में मेनहोल खुले हुए हैं। जिससे आयेदिन राहगीर चुटहिल हो रहे हैं। इसे तुरंत बंद कराया जाए।
 

4 of 8
माई सिटी कानपुर एप के सिटी वॉल पर आई शिकायत
अनंतूपुरवा में लाइट की प्रॉब्लम
रोहित दीक्षित ने लिखा कि मेरे गांव का नाम सहीयोरा है। जिसमें एक छोटा सा अलग गांव है अनंतूपुरवा। यहां लाइट की बहुत प्रॉब्लम है। यहां पर लाइट बहुत कम वोल्टेज में आती है। विद्युत विभाग कोई भी सुनवाई नहीं करता। 
 
विज्ञापन

5 of 8
डेमो पिक
कैसे सुंदर एवं साफ होगा कानपुर 
रोहित ने माई सिटी एप के सिटी वॉल पर लिखा कि कैसे सुंदर एवं साफ होगा कानपुर। मोहल्लों में जलभराव रहता है नगर निगम काम कब करेगा। एक साल से देख रहा हूं बरसात में गंदा पानी लोगों के घरों में भर जाता है। अधिकारी कब जागेंगे।
 
विज्ञापन

6 of 8
माई सिटी कानपुर एप के सिटी वॉल पर आई शिकायत
सड़क बनने के बाद दुर्घटना बढ़ी
कारवालो नगर निवासी शक्ति सिंह ने सिटी वॉल पर लिखा कि मेरे क्षेत्र में अभी 14 जून को सड़क का निर्माण हुआ है, सड़क निर्माण के बाद से अब तक स्पीड ब्रेकर न बनाए जाने से कई लोग चुटहिल हो चुके हैं। मोहल्ले की गलियों में लोग फर्राटा भरके निकलते हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 8
डेमो पिक
योग दिवस के बारे में लिखा
मोहित त्रिपाठी ने सिटी वॉल पर लिखा कि गजानन पार्क किदवई नगर में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कई लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 
 
विज्ञापन

8 of 8
माई सिटी कानपुर एप का सिटी वॉल
आप भी रिपोर्टर
माई सिटी एप आपको भी रिपोर्टर बनने का मौका देगा। आप इस एप के जरिए कभी भी कोई भी खबर, फोटो या वीडियो हमें भेज सकते हैं। हम उसका परीक्षण कर उसे प्रकाशित भी करेंगे।
  जानें, क्या है आपके माई सिटी एप की खासियत  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें