फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माई सिटी एप से अब हर कोई बना रिपोर्टर, फोटो के साथ अपलोड की जा रहीं तमाम समस्यात्मक खबरें

Sat, 24 Jun 2017 08:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
माई सिटी कानपुर एप
कानपुर में अमर उजाला के माई सिटी एप को लॉन्च हुए अभी चार दिन ही हुए हैं लेकिन इस एप को लेकर शहर के लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है। एप के सिटी वॉल पर महानगर के कोने- कोने से लोग खुद तस्वीरें खींच कर सीधा एप में न्यूज अपलोड कर रहे हैं। माई सिटी एप के सिटी वॉल पर आप नजर डालें तो शहर की ऐसी तमाम समस्याएं सामने आ रही हैं जो मीडिया की नजरों में नहीं आ पाती थीं। 
...आगे की स्लाइड में देखें 1-7 
   
विज्ञापन

2 of 7
माई सिटी एप के सिटी वॉल पर आई शिकायतें
शुक्रवार 23 जून को माई सिटी एप के सिटी वॉल पर आईं पब्लिक कम्प्लेन
  
1. गोबर और सीवर की समस्या
माई सिटी एप के  सिटी वॉल पर शिवम गुप्ता ने समस्या की फोटो अपलोड करते हुए लिखा कि किदवई नगर विधान सभा में साकेत नगर दीप सिनेमा के पीछे अवैध चट्टा होने की वजह से वहां सड़क पर व पार्क में गोबर के ढेर लगे रहते हैं। आये दिन सीवर समस्या होने से सड़क पर जलभराव होता रहता है। पार्क में बच्चे गोबर व गंदगी होने के कारण घरों में ही रहते हैं। पार्क के सुंदरीकरण, गोबर व सीवर समस्या पर कई बार मोहल्ले के लोगों ने पूर्व विधायक और नगर निगम से शिकायत की लेकिन समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ। 
 
विज्ञापन

3 of 7
माई सिटी कानपुर एप
2. छह दिनों से लगा कूड़े का ढेर
शोभित कटियार ने सिटी वॉल पर लिखा कि नगर पंचायत शिवराजपुर के वार्ड नंबर 10 केशव वाली गली में पिछले 6 दिनों से कूड़े का ढेर लगा हुआ है हाल ही में बारिश होने के कारण कूड़े से भीषण बदबू आने लगी है। अब यहां रहना मुश्किल हो रहा है। 
 

4 of 7
माई सिटी कानपुर एप
3. बरसात आई बचकर निकलियेगा
अवनीश गुप्ता ने सिटी वॉल पर लिखा कि अच्छे दिन कहां हैं। गड्ढा मुक्त सड़कें कहां है। बरसात आ गई है। बच के निकलियेगा दोस्तों। पास होने के बाद भी ये मुख्य सड़क फेल ही नजर आ रही है। शिलान्यास भी खड़ंजा उखाड़ के हुआ है। कम से कम चलने लायक तो थी ये सड़क अब वो भी न रही। 
 
विज्ञापन

5 of 7
माई सिटी कानपुर एप
4. नाले की सिल्ट सूख कर घरों में घुस रही, बात करते हैं स्मार्ट सिटी की
सत्य प्रताप सिंह ने सिटी वॉल पर लिखा कि आठ दिनों से नाला सफाई से निकली सिल्ट और गंदगी पड़ी हुई है और घ्र से बाहर निकलना और बैठना मुश्किल हो गया है। तेज हवा या आंधी चलती है तो नाले की सूखी सिल्ट घर के अंदर तक चली जाती है। क्या नगर निगम या प्रशासन बारिश का इंतजार कर रहे हैं जिससे ये वापस बह कर नाले या घरों में घुस जाये। बात करते हैं स्मार्ट सिटी की। 
 
विज्ञापन

6 of 7
माई सिटी कानपुर एप
5. बाईपास रोड के पास अवैध कब्जा
अजय साहू फोटो अपलोड करते हुए लिखते हैं कि बाई पास पर पीएलडी इंटर कॉलेज के पास भारत ढाबा रोड के सामने ट्रांसपोर्ट और स्क्रैप ट्रैडर्स के लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।   इसकी वजह से अक्सर दुर्घटनाएं भी होती हैं। फुटपाथ तक इल्लिगल ट्रक खड़े रहते हैं जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में दंपति इसी जगह पर भीषण दुर्घटना का शिकार होकर बुरी तरह से घायल हो चुके हैं। इसकी शिकायत श्याम नगर चौकी में की गई लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माई सिटी कानपुर एप
6. पार्कों की साफ-सफाई पर कागजी कार्रवाई
प्रियंका तिवारी लिखती हैं कि नगर निगम के अफसर सिर्फ खानापूर्ति कर देते हैं। मेरे यहां सागरपुरी केडीए कॉलोनी नौबस्ता गल्लामंडी में स्थित तिकोने पार्क (गणेश उद्यान) के सुंदरीकरण के नाम पर इंटरलॉकिंग करके छोड़ दिया गया। न तो पार्क रोशनी के लिए लाइट है और नही पेड़-पौधे। यहां बुजुर्गों के बैठने की व्यवस्था भी नहीं है। 

7. ये है मिशन स्वच्छता अभियान का हाल
अनुराग वर्मा लिखते हैं कि रतन लाल नगर के रिहायशी पैलेस में सीजीएचएस हॉस्पिटल, एलआईसी और बैंक ऑफिस के पास फैला हुआ कचरे का ढेर उसके ऊपर टहलते जानवर इन सबसे उठने वाली भीषण बदबू से मरीजों और आसपास के लोगों को बहुत प्रॉब्लम होती है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। 

8. न तो सिल्ट उठी न ही नाला चालू हुआ
सिटी वॉल पर विशाल श्रीवास्तव लिखते हैं कि आवास विकास कालोनी 3 वेलकम होम के सामने मुखअय नाले की सफाई 10 दिन पहले हो गई थी लेकिन आज तक न ही सिल्ट उठी और न ही नाला चालू हो पाया। स्थिति पहले जैसी है और बरसात नजदीक।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें