Kanpur News: विनोद ने सूचना दी थी कि सूरजकली ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इसके बाद वह फरार हो गया था। हालांकि पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार किया था।
कानपुर में बर्रा के संघर्षनगर में महिला सूरजकली की हत्या उसके पति ने अवैध संबंधों के शक में की थी। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि पत्नी अक्सर फोन पर किसी से बात करती थी। परिजनों के अनुसार दोनों के बेटे ने विनोद को सूरजकली के ऊपर बैठकर गला घोंटते देखा था।
विज्ञापन
ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस जल्द उसके बयान दर्ज कर चार्जशीट दाखिल करेगी। घाटमपुर के जगन्नाथपुर निवासी पुत्तनलाल ने सबसे बड़ी बेटी सूरजकली की शादी 12 वर्ष पूर्व फतेहपुर के चांदपुर निवासी शिवनाथ के बेटे विनोद से की थी। दोनों के दो बच्चे रुद्र (7) और गहना (4) है।
करीब डेढ़ वर्ष से विनोद कर्रही संघर्षनगर में किराये के मकान में रहकर मजदूरी कर रहा था। एक जुलाई की सुबह विनोद ने सूचना दी थी कि सूरजकली ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इसके बाद वह फरार हो गया था। हालांकि पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार किया था।