फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Crime: किशोर ने चार साल के बच्चे से किया कुकर्म, टॉफी देने का झांसा देकर ले गया था घर, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Jul 2023 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

पीड़ित के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। सफीपुर कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में टॉफी देने का झांसा देकर एक किशोर ने छह साल के बच्चे के साथ घर में कुकर्म किया। शोर मचाने पर वह भाग निकला। घटना के समय बच्चे के माता-पिता खेत गए थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर ने शनिवार शाम पड़ोस में खेल रहे छह साल के बच्चे को टॉफी देने के बहाने उसके ही घर के अंदर ले गया और बच्चे के चीखने पर वह भाग निकला।

विज्ञापन

देर शाम खेत से लौटने पर माता-पिता ने बच्चे की हालत देखी तो सन्न रह गए। उसने आपबीती बताई। परिजनों ने बच्चे को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। सफीपुर कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें