फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: सोते समय मामा को कुल्हाड़ी से काट डाला, खून से सनी लाश देख मचा हड़कंप

Mon, 24 Aug 2020 11:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे आधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में नलकूप में सो रहे किसान की रविवार रात भांजे ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना की जानकारी परिवार के लोग सोमवार सुबह नलकूप पहुंचने पर हुई। रक्त रंजित शव देखकर परिजन हैरान रह गए।
विज्ञापन


एसपी, एएसपी व फोरेंसिक टीम मौके पर जांच को पहुंचे। पुलिस ने आरोपी भांजे के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटना को आशनाई से जोड़कर देख रही है। वारदात हुसैनगंज थानाक्षेत्र के अलावलपुर गांव की है।

यहां के रहने वाले संतराम यादव (55) फसल की रखवाली के लिए रात को नलकूप पर सोते थे। सुबह नलकूप के पास ग्रामीण गुजरे, तभी चारपाई में संतराम का शव देखा। चादर खून से लाल पड़ी थी। चेहरे और सिर पर कई घाव थे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे बेटे ईश्वर चंद्र ने बताया कि पड़ोस के मकरीपर गांव में ममेरा भाई राकेश यादव रहता है। वह एक गांव की लड़की लेकर भागा था। दो माह पहले लौटा था। कुछ दिन नलकूप में ठहरा था। पिता ने बदनामी के डर से राकेश को नलकूप से भगा दिया था।

इसकी राकेश खुन्नस मानता था। नलकूप पर राकेश रविवार शाम पिता से मिलने पहुंचा था, उसका किसी बात पर पिता से झगड़ा हुआ, तभी पिता को जान से मारने की धमकी देकर चला गया था, उसने ही रात को पिता की हत्या की है।

मौके पर एसपी प्रशांत वर्मा, एएसपी राजेश कुमार, सीओ संजय शर्मा ने बताया कि राकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें