फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ा धन पाने की लालसा में भतीजे की दी बलि: ताऊ-ताई ने मिलकर मारा, पहले गला दबाया, फिर ईंट से कूंचा

Mon, 14 Mar 2022 09:51 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चित्रकूट में गड़ा धन पाने की लालसा में मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। ताऊ-ताई ने मासूम की गला दबाकर हत्या की। बाद में ईंट से चेहरा भी कूंच दिया। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपने को सच मानकर अंध विश्वास में गड़ा धन पाने के लिए ताऊ-ताई ने अपने ही आठ वर्षीय भतीजे की बलि दे दी। पुलिस ने हत्यारोपी दंपती को गिरफ्तार कर छात्र कन्हैया की हत्या का खुलासा कर दिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में ईंट व छात्र की ताबीज, खून लगी चप्पल और कपड़ा भी बरामद कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे को बहाने से बुलाया। फिर गला दबाकर हत्या की। बाद में ईंट से चेहरा भी कूंच दिया। हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि सीतापुर चौकी क्षेत्र के राघवपुरी निवासी राम प्रयाग का बेटा कन्हैया क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता था। आठ मार्च को बाजार जाने के लिए निकला था। तभी लापता हो गया। उसी दिन पिता ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


शनिवार को कन्हैया के रिश्ते के ताऊ भुल्लू के घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका जताई थी। इस पर भुल्लू घर में ताला लगाकर गायब हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर भुल्लू के घर की तलाशी ली तो वहां रखे प्लास्टिक के ड्रम में कन्हैया का शव मिला था। 

पुलिस ने भुल्लू और उसकी पत्नी उर्मिला समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो दंपती खुद को बेकसूर बताते रहे। बाद में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि उन्होंने घर में धन गड़ा होने का स्वप्न देखा था। यह धन पाने के लिए कन्हैया की बलि दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें