फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। थाना क्षेत्र के हरदुआ खालसा व घार गांव के बीच एक युवक का शव खेतों में पड़ा मिला था। मृतक की मां ने गांव के ही दो लोगों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरदुआ खालसा और घार गांव के बीच रास्ते किनारे विनोद के खेत में रविवार की शाम शव पड़े होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ प्रभात कुमार पहुंच गए। वहीं फारेंसिक टीम ने पहुंच कर मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। हरदुआ खालसा गांव निवासी धरम सिंह ने पहुंचकर मृतक की पहचान अपने भाई कैलाश (30) के रुप में की थी। गांव के ही रामनरेश की फौती सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतक मां विटोला देवी ने बताया कि पुत्र कैलाश शनिवार को घर से निकाला था। उसके पास 12 हजार रुपये भी थे। मृतक की मां विटोला देवी ने गांव के ही गोपाल व रहीस पाल पर पुरानी रंजिश व पैसे के लालच में पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस बाबत थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि कैलाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले व दाएं गाल पर चोटें मिली हैं। कैलाश की गले की हड्डी टूटी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आया था कैलाश
मूसानगर। थाना क्षेत्र के हरदुआ खालसा गांव निवासी कैलाश छोटे भाई भूरे के साथ चेन्नई की एक लोहा फैक्ट्री में काम करता था। वहीं, कैलाश का बड़ा भाई गणेश कुमार उन्नाव में फेरी लगाकर चूड़ी, बिंदी, कंगन आदि बेचता है। करीब दो सप्ताह पूर्व कैलाश छुट्टी लेकर थाना घाटमपुर के नंदना गणेशपुर निवासी अपनी बहन के यहां आया था। शुक्रवार को रिश्ते में दादा रघुवीर की मां झुमा देवी के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गांव हरदुआ खालसा आया था। रविवार को कैलाश का शव गांव के बाहर खेतों में पड़ा मिला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें