फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद माती डिपो से चलेंगी बसें

विज्ञापन
माती बस डिपो के संचालन को लेकर विमर्श करते एआरएम सुदेस निगम, प्रभारी अजय दीक्षित व अन्य। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती डिपो संचालन की लखनऊ मुख्यालय से मंजूरी मिलने पर शुभारंभ की तारीख तय हो गई है। 19 फरवरी को 15 बसों से डिपो की शुरुआत होगी। सोमवार को रोडवेज के एआरएम सुदेश निगम ने डिपो पहुंच कर व्यवस्था परखी। उन्होंने बताया कि तय दस रूटों पर बसें चलेंगी। रूरा-कानपुर के बीच शटल बसें चलेंगी।
विज्ञापन

माती में कानपुर-झांसी हाईवे किनारे रोडवेज बस डिपो ठीक बस स्टेशन के बगल में बना है। 4.39 करोड़ की लागत से वर्ष 2018 में डिपो तैयार हो गया था। प्रभारी मंत्री ने भवन का लोकार्पण भी कर दिया था। फायर एनओसी, डीजल की आपूर्ति व अन्य जरूरी संसाधन की कमी और मुख्यालय की मंजूरी न होने से डिपो शुरू नहीं हो सका था।
मुख्यालय की मंजूरी मिलने पर अब दो साल बाद डिपो का संचालन शुरू होने वाला है। जरूरत के अनुसार स्टाफ की तैनाती की गई है। तय दस रूटों में सभी तहसीलों को जोड़ा गया है। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

माती डिपो संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार है। जरूरी संसाधन जुटा लिए गए हैं। अब तीन दिन बाद डिपो का शुभारंभ होगा। सवारियां मिलने पर बसों का बेड़ा बढ़ाया जाएगा। उद्घाटनकर्ता का नाम जल्द तय किया जाएगा।
विज्ञापन

- सुदेश निगम, एआरएम रोडवेज
यह हैं बस रूट
- माती से अमरौधा-कानपुर होकर लखनऊ तक
- गुरगांव (बरौर) से कानपुर होकर लखनऊ तक
- झींझक से मंगलपुर-डेरापुर-रूरा-अकबरपुर होकर लखनऊ तक
- नोनारी से मंगलपुर-डेरापुर-मुंगीसापुर से अकबरपुर होकर लखनऊ तक
- माती से पुखरायां-मूसानगर-घाटमपुर कानपुर होकर लखनऊ तक
- माती से अकबरपुर-रूरा-झींझक-रसूलाबाद होकर दिल्ली तक
- माती से कानपुर-लखनऊ होकर गोरखपुर तक
- माती से मैथा-रसूलाबाद होकर बिधूना तक
- बिल्हौर से रसूलाबाद होकर माती तक
- रूरा से अकबरपुर होकर कानपुर तक शटल बस सेवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें