फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: बेटे और बहू से कहा था- दूध पीने के बाद ठंडे पड़ जाते हैं हाथ-पांव, उमर ने कही ये बड़ी बात

Fri, 29 Mar 2024 01:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Mukhtar Ansari Death Update: उमर अंसारी ने कहा कि कल दोपहर तीन बजे पिता ने फोन पर कहा था कि दो कदम भी नहीं चल पा रहा हूं। मेरी मौत जाएगी, जो हक्कीकत है...वह पूरा देश देख रहा है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी और उमर अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में एक ओर मुख्तार का पोस्टमार्टम, तो दूसरी ओर जुमे की नमाज भी होनी है। सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। उधर, दूसरी ओर मुख्तार का भाई अफजाल अपने भतीजे उमर से पोस्टमार्टम की पल-पल की खबर ले रहा है।

विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि नमाज के वक्त किसी मस्जिद के आगे से जनाजे को रूट के दौरान निकाला, तो उसे रोकना भी पड़ सकता है। इस कारण भी शव को रवाना करने में देर की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, मुख्तार ने बेटे उमर और बहू निखत से निजी बातचीत में कहा था कि जेल में दूध पीने के बाद हाथ-पांव ठंडे पड़ जाते हैं।

चलने फिरने की ताकत नहीं रहती। फोन पर ज्यादा बात नहीं कर सकता, एक बार आकर मिल लो। यह सब बातें अंतिम तीन-चार दिनों की बताई जा रहीं हैं। वहीं, उमर अंसारी ने कहा कि कल दोपहर तीन बजे पिता ने फोन पर कहा था कि दो कदम भी नहीं चल पा रहा हूं। मेरी मौत जाएगी, जो हक्कीकत है...वह पूरा देश देख रहा है।
विज्ञापन

उमर बोला- मुझे प्रशासन पर नहीं, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा
आज इलाज के नाम पर प्रशासन ने ड्रामा ही किया है। दो दिन पहले भी इलाज के नाम पर खानापूरी कर पिता को जेल की तन्हाई में डाल दिया गया था। जहर देने का आरोप हमारी ओर से नहीं बल्कि पिता की ओर से ही लगाया गया था, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। मुझे प्रशासन पर नहीं, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें