अधिकारियों के मुताबिक, पहले पांच डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जानी थी। लेकिन अब यह तय हुआ कि दो डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। साथ ही, बिसरा भी सुरक्षित रखा जाएगा।
वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इसके लिए बांदा से गाजीपुर का रूट प्लान तैयार किया गया। 400 किमी के सफर में 26 गाड़ियों का काफिला रहेगा। बांदा से फतेहपुर, कौशांबी होते हुए प्रयागराज में एंट्री होगी।
काफिले के बीच में चलेंगी परिजनों की गाड़ियां
इसके बाद कोखराज हंडिया बाईपास से भदोही और भदोही से वाराणसी होते हुए गाजीपुर जाने का रूट तैयार किया गया है। एम्बुलेंस के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी रहेंगे। साथ ही, परिवार के लोगों की गाड़ियां काफिले के बीच में चलेंगी। आज ही मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
#WATCH | Uttar Pradesh | Son of Mukhtar Ansari, Umar Ansari arrives at Banda Medical College and Hospital.
Mukhtar Ansari's body will be handed over to him after the post-mortem. pic.twitter.com/de8Yl5ACsG
— ANI (@ANI) March 29, 2024
तीन सदस्यों की जांच टीम गठित
माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में डीएम की ओर से तीन सदस्यों की टीम गठितकी गई है। साथ ही, मुख्तार की मौत की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस जांच प्रक्रिया में जेल प्रशासन, मेडिकल कॉलेज आदि सभी को शामिल किया जाएगा।