फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए जरूरी खबर, 3049 युवाओं को रोजगार देंगी 32 कंपनियां

Tue, 26 Oct 2021 03:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कक्षा नौ से परास्नातक की पढ़ाई कर चुके युवाओं के पास नौकरी पाने का मौका है। चयनितों को नौ से 22 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सेवायोजन विभाग, आईटीआई और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 26 और 27 अक्तूबर को मंडल स्तरीय रोजगार मेला राजकीय आईटीआई पांडु नगर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। सुबह दस बजे से मेला शुरू होगा। खास बात यह है कि अधिकतर नौकरियों का कार्यक्षेत्र कानपुर ही है।
विज्ञापन


सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि मेले में 32 कंपनियां 3049 युवाओं को नौकरियां देंगी। उद्घाटन विधायक सुरेंद्र मैथानी करेंगे। लोहिया कॉर्प लिमिटेड, आरएसपीएल, हिंदुस्तान यूनीलीवर, वर्धमान, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस समेत कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का साक्षात्कार लेंगे।

कक्षा नौ से परास्नातक की पढ़ाई कर चुके युवाओं के पास नौकरी पाने का मौका है। चयनितों को नौ से 22 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। वर्कर, केमिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर, फिटर, प्लंबर, वेल्डर, हेल्पर, सेल्स एग्जिक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्तियां होंगी। उन्होंने बताया कि युवाओं का मौके पर भी पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें