फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: सांसद साक्षी महाराज की राहुल-प्रियंका को चुनौती, बोले- हिम्मत है तो उन्नाव आकर चुनाव लड़ें

Sun, 22 Oct 2023 07:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: साक्षी महाराज ने राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि अयोध्या में बन रहा राम मंदिर पांच सौ वर्ष की लड़ाई का परिणाम है। इसके लिए हमने छाती पर गोलियां खाई हैं और आंदोलन झेले हैं। उन्होंने कहा कि इस समय विपक्ष के पास एक नारा है मोदी हटाओ, लेकिन किसे लाओ आज तक नाम नहीं बता सके।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव के सांसद डॉ.सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज एक बार फिर बयानबाजी कर खुद को चर्चा में ले आए। कांग्रेस पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि राहुल और प्रियंका में हिम्मत है, तो उन्नाव आकर चुनाव लड़ते हुए उनसे मुकाबला करें। वह शनिवार को सरैया वाटिका के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमने कापी बहुत अच्छी लिखी है, सुलेख में उत्तर लिखा है। हर प्रश्न का उत्तर बखूबी दिया है। हमें विश्वास है कि उन्नाव की जनता उत्तर पुस्तिका जांच कर उन्हें 99 फीसदी नंबर जरूर देगी। राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि अयोध्या में बन रहा राम मंदिर पांच सौ वर्ष की लड़ाई का परिणाम है।
इसके लिए हमने छाती पर गोलियां खाई हैं और आंदोलन झेले हैं। उन्होंने कहा कि इस समय विपक्ष के पास एक नारा है मोदी हटाओ, लेकिन किसे लाओ आज तक नाम नहीं बता सके। बता दें कि सरैया वाटिका का शुभारंभ करके सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्निंग वाकर्स पर शुल्क लगाना ठीक नहीं
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव शुभ गुप्ता ने जिला प्रशासन की ओर से सरैया वाटिका में प्रवेश के लिए प्रवेश शुल्क लगाने का विरोध किया है। उनका कहना है कि मार्निंग वाकर्स पर शुल्क लगाना ठीक नहीं है।यदि शुल्क न हटाया गया तो व्यापार सभा ठोस कदम उठाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें