फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेधावी से मिलने पहुंचे सांसद, बोली- मम्मा बहुत याद आती हैं अंकल, नाबालिग वाहन चालकों पर लगे रोक

Thu, 22 Aug 2024 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साकेतनगर में नाबालिग की कार से अपनी मां को खोने वाली बच्ची मेधावी से सांसद रमेश अवस्थी मिलने पहुंचे। मां को याद कर मेधावी सांसद के सामने फफक कर रोने लगी।
विज्ञापन
भावना की घायल बेटी मेधावी से घटना की जानकारी करते सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकल मम्मा बहुत याद आती हैं, उनके बिना जीना मुश्किल हो जाएगा। प्लीज, नाबालिग वाहन चालकों पर रोक लगवाएं, आज उन्हीं की वजह से मैंने अपना सब कुछ खो दिया है। अब किसी और की मम्मा इन नाबालिग वाहन चालकों का शिकार न बने। यह कहते हुए 13 साल की बच्ची मेधावी भाजपा सांसद रमेश अवस्थी के सामने फफक कर रोने लगी।
विज्ञापन



सांसद गुरुवार की शाम मेधावी से मिलने उसके घर पहुंचे थे। यहां परिजनों ने मेधावी की मां भावना की जान लेने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बीते दो अगस्त को साकेतनगर में गहोई भवन के पास नाबालिग कार चालक ने भावना की स्कूटी में इतनी जोर की टक्कर मारी थी कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी जबकि पीछे बैठी कक्षा आठ की छात्रा मेधावी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने नाबालिग कार चालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया था जबकि उसके पिता को जमानत मिल गई थी। परिजनों ने सांसद को बताया कि कार में तीन नाबालिग और सवार थे। उनका भी कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

भावना के बैंक कर्मी पति अनूप मिश्रा ने कहा कि घटना के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, तब ही उन्हें व बेटी मेधा को इंसाफ मिल सकेगा। सांसद ने परिजनों के सामने डीसीपी साउथ से फोन पर वार्ता की और मामले की जांच में तेजी लाने के साथ आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। सांसद के साथ पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने जर्जर सड़क बनवाने की मांग की
भावना के घर पर सांसद के पहुंचने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के कई लोग भी वहां पहुंच गए। इलाके के एचडी शर्मा, पीके श्रीवास्तव, अतुल शुक्ला, अभिषेक मिश्रा व शरद अग्निहोत्री आदि ने सांसद को बताया कि इलाके की करीब 800 मीटर सड़क बेहद खराब है। गड्डे तो हैं ही, साथ ही कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है। आसपास के स्कूलों के नाबालिग छात्र अपनी बाइकों व कारों से इसी सड़क पर स्टंट करते हैं। सांसद ने जल्द ही सड़क ठीक कराने का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें