फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: पहाड़ खनन के दौरान धंसा टीला, जेसीबी ऑपरेटर की मौत…कई के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Sun, 28 Jul 2024 02:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: पीड़ित मृतक युवक के परिजनों ने बताया है कि बरसात होने के बाद भी खदान संचालित की जा रही थी, जिससे पत्थर खदान के धंसने से यह हादसा हुआ है। हादसे को दबाने के चक्कर में खदान मालिक ने स्वयं मलबे को हटाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
खदान में पहाड़ धसने में जेसीबी ऑपरेटर की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जनपद में पत्थर खदान में पहाड़ धसने में जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई है। वहीं, कई लोगो के दबे होने की आशंका पर रेस्क्यू अभियान जारी कर दिया गया। सूचना के बाद डीएम और एसपी भरी फोर्स के बाद मौके पर पहुंचे हैं। मामला भरतकूप थाना क्षेत्र के भौरा पत्थर खदान का है, जहां आज सुबह चार बजे पत्थर खदान में पहाड़ धसने से कई लोगों के दबे होने की आशंका जाहिर की गई थी।

विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच शुरू की, तो पता चला की खदान में पत्थर की तुड़ाई का काम चल रहा था। इसी दौरान एक जेसीबी ऑपरेटर जेसीबी के माध्यम से पत्थर को तोड़कर डंपर ट्रक में लोड कर रहा था। तभी अचानक पहाड़ के धसने से जेसीबी ऑपरेटर मलबे में दब गया है और डंपर ट्रक भी मलबे में दब गए हैं, जिसकी सूचना पर जेसीबी ऑपरेटर के शव को निकालने का काम किया जा रहा है।
मृतक युवक रामकेश निषाद बताया जा रहा है, जो बांदा जनपद के अतर्रा का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, पीड़ित मृतक युवक के परिजनों ने बताया है कि बरसात होने के बाद भी खदान संचालित की जा रही थी, जिससे पत्थर खदान के धंसने से यह हादसा हुआ है। हादसे को दबाने के चक्कर में खदान मालिक ने स्वयं मलबे को हटाना शुरू कर दिया था। उनको और प्रशासन को कोई जानकारी नहीं दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की जाएगी कि किन कारणों से धंसा है पहाड़
ऐसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन अभी तक रेस्क्यू शुरू नहीं करा पाया है। खदान संचालक मानकों को ताक में रखकर चार इंची ब्लास्ट करते है, जिससे पहाड़ों में दरार आ जाती है और इस तरह के हादसे हो जाते है। इस मामले में जिलाधिकारी शिवशरण अप्पा जी एन का कहना है कि पहाड़ धaंसने के एक ऑपरेटर के दबे होने की सूचना मिली है, जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है। पहाड़ किन कारणों से धंसा है, इसकी जांच की जाएगी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें