एआरटीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा
लगभग 125 बच्चे दोनों बसों में सवार थे। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गुलाब चंद्र को निलंबित कर दिया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेज दिया है। बता दें कि एआरटीओ विवेक कुमार शुक्ला पहले भी कई बार विवादित रह चुके हैं।
पहले भी विवादों में रहे हैं एआरटीओ
अवैध वसूली के चलते उनके साथ कई बार मारपीट का भी मामला सामने आया है। इनकी जहां-जहां नियुक्ति हुई है, वहां यह विवादों के घेरे में हमेशा रहे हैं। इस संबंध में चित्रकूट डीएम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, तो कार्रवाई की गई है। एआरटीओ के खिलाफ शासन को पत्र भेजा गया है। इनको भी खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।