शव भूसा रखने के लिए बने बेसमेंट में डाल दिया
इसमें मिराज अभी कुछ दिन पहले ही बाबरपुर स्थित अपनी ससुराल आया था। सूत्रों के मुताबिक, रात में सभी लोग सो गए। इस बीच गोल्डी व उसका भाई छत पर सो गया, जबकि मिराज नीचे कमरे में गहरी नींद में सो रहा था। तभी गोल्डी के पिता अरविंद शर्मा व मां ज्योति ने मिलकर ईंट से कूचकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही, घटना को छिपाने के लिए उसका शव घर में भूसा रखने के लिए बने बेसमेंट में डाल दिया।
10 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा
अरविंद शराब का आदी है। इसके चलते उसने गुरुवार को बेसमेंट में शव पड़े होने की मोहल्ले के लोगों से चर्चा की। इस पर पुलिस के पास जैसे ही यह जानकारी पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, सीओ अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इसी बीच पहुंची एसपी चारू निगम ने स्थिति को भांपते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके चलते 10 घंटे के अंदर ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया।