पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद
तब से यहीं मजदूरी कर पालन पोषण करता था। मोहल्लेवासियों के मुताबिक, शांति का अक्सर सास गुड्डी की सेवा न करने पर पति से विवाद होता था। देशराज तीन भाई है। सब अलग-अलग रहते हैं। मां के साथ पत्नी का व्यवहार देख देशराज अक्सर पत्नी को पीटता था।
मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया
इससे दोनों में जमकर विवाद होता था। पुलिस ने पति और मोहल्ले वालों के बयान दर्ज किए हैं। सूचना पर दही थानाक्षेत्र के शिवदीनखेड़ा निवासी मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
कोतवाल ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का शासन दिया, तब परिजन शांत हुए। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मां ने बेटे को फंदे से लटकाने के बाद खुद भी आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराया जा रहा है।