फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: घरेलू कलह में मां-बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत…एक की हालत गंभीर, कानपुर रेफर

Thu, 11 Jul 2024 11:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: ललौली थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में मां-बेटी ने जहर खा लिया। इसमें बेटी की मौत हो गई है, जबकि मां को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी गांव में  घरेलू कलह के चलते बुधवार रात साढ़े नौ बजे महिला निशा देवी (35) पत्नी अनंत कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। साथ ही, अपनी बेटी रीता देवी (11) को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया।

विज्ञापन

मां-बेटी की हालत बिगड़ने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। सदर अस्पताल इलाज के लिए जाते समय रास्ते में ही बेटी की मौत हो गई। वहीं, मां की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों से हैलट कानपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों के मुताबकि, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति अनंत कुमार गुजरात में एक सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है। देर रात किसी बात को लेकर पति पत्नी में मोबाइल में बातचीत के दौरान विवाद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें