फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: खेत में 12 से अधिक गायों के शव देख ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 Jun 2020 04:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
गायों के शव देख ग्रामीणों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा जिले के ओरन में शनिवार को संदिग्ध अवस्था में खेतों पर 12 से अधिक गाय मृत पड़ी मिलीं। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोइलहा पुरवा हार में शंकर सिंह परिहार के खेत 15 गांयों के शव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


चरवाहों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर डॉक्टरों की टीम बुलाई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरीले चारे को खाने से मौत प्रतीत होती है। गायों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें